अंधे कत्ल का हुआ खुलासा ….. मृतक की पत्नी ही निकली हत्यारी

0
IMG-20190323-WA0159

 

 

 

अभनपुर — ग्राम तूता निवासी चोवाराम पटेल के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मृतक की पत्नीही पति की हत्यारी निकली। बता दें कि बीतें दिनों मृतक चोवाराम पटेल का शव कुएं में मिला था। जिसके बाद पुलिस कि टीम द्वारा जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही थी। आरोपिया ने बताया कि मृतक एवं मृतक की पत्नी के बीच नशे की लत को लेकर अक्सर विवाद होता था। जिसके चलते उसने अपने पति चोवाराम पटेल का गला घोंटकर शव को छिपाने के उद्देश्य से कुएं में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपिया के विरूद्ध थाना अभनपुर में धारा 302 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed