निसर्ग चक्रवात आज टकराएगा तट से केंद्र के साथ राज्य सरकार भी एलर्ट मोड पर.. जानिए कैसी है तैयारी

0
08-54-13-Nisarga-cyclone-latest-updates

नई दिल्ली —  गृहमंत्रालय के अनुसार आज चक्रवाती तूफान निसर्ग महाराष्ट्र के समुद्री तट से टकराएगा। महाराष्ट्र पहले ही कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में शामिल है। ऐसे में चक्रवात से हालात और भयावह हो सकते हैं। NDRF के महानिदेशक एसएन प्रधान कहा कहना है कि NDRF की टीमों ने कोलिवाड़ा औऱ अलीबाग में खतरे की संभावना वाले इलाकों से आबादी को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

ज्यादा दिन नहीं बीते, जब चक्रवाती तूफान अम्फान ने ओडिशा और प. बंगाल में व्यापक तबाही मचाई थी, अब चक्रवाती तूफान निसर्ग का खतरा महाराष्ट्र और गुजरात पर मंडरा रहा है। भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि चक्रवाती तूफान निसर्ग पिछले 6 घंटों के दौरान 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ उत्तर महाराष्ट्र के तट की तरफ बढ़ा है। यह अलीबाग से 155 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम और मुंबई से 200 किमी दक्षिण-दक्षिणपश्चिम में है।

110 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेंगी आंधियां

गृहमंत्रालय के अनुसार आज दोपहर चक्रवाती तूफान निसर्ग मुंबई और अन्य तटीय इलाकों से टकराएग। चक्रवात के असर की वजह से शहर में 110 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधियां चलेंगी और मूसलाधार बारिश होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *