बड़ी खबर : मंत्री कवासी लखमा ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर लगाया भ्र्ष्टाचार का आरोप.. सरकार से की जांच की मांग ।

0
IMG_20200711_211453

 

रमन सिंह पर भ्रष्टाचार का बड़ा आरोप,
मंत्री कवासी लखमा ने लगाया बड़ा आरोप,
कहा- केंद्र के विशेष राशि का रमन सिंह ने किया भ्रष्टाचार… 

 

बस्तर के सभी जिले को 30-30 करोड़ दिया जाता था जिसमें जमकर भ्रष्टाचार किया गया है,मंत्री ने रमन सिंह की संपत्ति की जांच की मांग की, पीएम और सीएम से की जांच की मांग… 

 

रायपुर 11 जुलाई, 2020 —  आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर भ्रष्ट्राचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने रमन सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि रमन सिंह की संपत्ति की जांच होनी चाहिए कवासी लखमा ने कहा कि जांच के बाद ही सच सामने आएगा। मंत्री लखमा ने कहा कि रमन सिंह ने केंद्र के विशेष राशि का भ्रष्टाचार किया है। बस्तर के सभी जिले को 30-30 करोड़ दिया जाता था जिसमें जमकर भ्रष्टाचार किया गया है। बीजेपी के राज में जनता परेशान रही और सरकार मालामाल रही।

कांग्रेस नेता कवासी लखमा ने कहा कि बस्तर संभाग को हर साल केंद्र से 210 करोड़ की राशि विकास के लिए मिलती रही,  सभी जिले को हर साल 30-30 करोड़ दिया जाता था ,लेकिन उसमे से एक पैसे का इस्तेमाल भी विकास के लिए नहीं हुआ ।सारा पैसा भ्रष्टाचार में चला गया।

पीएम मोदी और सीएम भूपेश बघेल से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि मैं रमन सिंह की सम्पत्ति की जांच करवाने की मांग करता हूं। संपत्ति की जांच होने के बाद ही हकीकत सबके सामने आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *