भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संदीप शर्मा की अगुवाई में भूपेश सरकार के धान खरीदी सम्बंधित गलत आदेश के विरोध में एकात्म परिसर में आदेश की प्रतियां जलाई गई।

0
IMG_20200920_165508

 

 

रायपुर — भाजपा किसान मोर्चा ने आज राज्य की भूपेष सरकार के रकबा कम करने के आदेश का जमकर विरोध करते एकात्म परिसर मे सरकार के आदेश की प्रतिया जलाई। गौरतलब है कि बेमेतरा जिला के कलेक्टर ने सभी तहसीलदार पटवारी एवं राजस्व विभाग को ये आदेश जारी किया गया है कि गिरदावरी के दौरान किसानों के खेत की पंप हाउस, खेतों की मेड, तथा खेतों मे पानी आवाजाही की नालियो को खेत के रकबा से अलग किया जाये। इस आदेश पर भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष संदीप शर्माजी ने कहाँ ये फैसला एक काला कानून है किसानों के खेतों का रकबा कम कर धान कम खरीदने की बडी साजिश है ये आदेश इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है। दाना दाना धान खरीदने की बात कहने वालों का अब धान खरीदने मे हाथ पैर फूलने लगा किसान अपना कम धान बेच सके इसलिए तमाम प्रकार साजिश षड्यंत्र किया जा रहा है। भाजपा किसान मोर्चा पूरे मामले का जमकर विरोध करेगी और जब तक इस मामले को वापस नहीं लिया जाता भाजपा किसान मोर्चा सड़क से सदन तक लडाई जारी रखेगी। आज के प्रदर्शन मे गौरीशंकर श्रीवास प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा अजय साहू, जिला मंत्री नितिन शर्मा मंडल अध्यक्ष धनेस साहू चंदन राजपूत। जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा राजेश पांडे , युवा मोर्चा मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी उमेश घोरमोडे, महामंत्री युवा मोर्चा अमित मैशरी, समेत सभी कार्यकर्ता शरीक हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *