बाबरी मस्जिद गिराए जाने के मामले में विशेष सीबीआई अदालत के फैसले का स्वागत – विष्णु देव साय

0
SAVE_20200812_191638

 

यह कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति पर न्याय और सत्य का करारा प्रहार हैं

 

 

रायपुर — भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने बाबरी मस्जिद गिराए जाने के मामले में विशेष सीबीआई अदालत के फैसले का स्वागत किया हैं। उन्होंने भाजपा नेताओं को इस मामले में बरी किये जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि हम प्रारम्भ से ही कहते रहे हैं कि हमारे नेताओं पर लगाये गए तमाम आरोप गलत और बेबुनियाद हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने केंद्र की तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर दुर्भावना से मुकदमे दर्ज कराने का आरोप लगाया और कहा कि हमे देश की न्याय व्यवस्था और संविधान पर पूर्ण विश्वास रहा हैं जिसका परिणाम आज सत्य की जीत के रूप में आया हैं। वास्तव में आज दूध का दूध और पानी का पानी हो गया। यह कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति पर न्याय और सत्य का करारा प्रहार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *