देश में और प्रदेश में भाजपा के पास किसानों के लिये झूठे वादों और खोखले इरादों के अलावा और कुछ भी नहीं है  ।

0
IMG_20201008_203730

 

विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र का हर समय बद्ध वादा कांग्रेस की सरकार ने निश्चित समय में पूरा किया है

कांग्रेस सरकार ने शपथ लेने के बाद 10 दिन नहीं 1 दिन नहीं तत्काल मंत्रिमंडल की बैठक करके किसानों की कर्ज माफी का फैसला लिया था

 

 

रायपुर/08 अक्टूबर 2020 — प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन और पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि गंगाजल को भारत में बहुत पवित्र माना जाता है और भाजपा के धरमलाल कौशिक जैसे वरिष्ठ नेता द्वारा झूठ बोलने के लिए गंगा माता के नाम का दुरुपयोग किए जाने की हम कड़ी निंदा करते है। 2018 के विधानसभा चुनाव में घोषणा पत्र का हर समयबद्ध वादा कांग्रेस सरकार ने समय पर पूरा किया है।

भूपेश बघेल की सरकार ने घोषणा पत्र में जिन वादों को पूरा किया गया है उनको तो भाजपा पहले गिन ले। गंगाजल हाथ में लेकर किये गये किसानों की कर्जमाफी के वायदे का न केवल कांग्रेस सरकार ने निभाया है, बल्कि घोषणा पत्र के अन्य वादों को भी पूरा किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के 13 माह के जन कल्याणकारी कार्यों में किसानों का कर्जमाफी, धान का वादा अनुसार 2500 रू. दाम, छोटे प्लाटो की रजिस्ट्री से प्रतिबंध हटाना, आदिवासियों की जमीन लौटाना, तेंदूपत्ता का मानक दर 2500 से बढ़ाकर 4000 रू. प्रति बोरा, 15 वनोपज को समर्थन मूल्य में खरीदने की नीति, बिजली बिल हाफ, युवाओं के लिए रोजगार, महिलाओं के लिए सुरक्षा, शासकीय कर्मचारियों को उनका अधिकार, जाति प्रमाण पत्र का सरलीकरण का ही नतीजा है, छत्तीसगढ़ के किसानों, मजदूरों, व्यापारियो, युवाओं, गृहणियों, आदिवासियों सहित सर्वहारा वर्ग के चेहरे में खुशियां लौटी है। इनकी खुशहाली में भूपेश बघेल सरकार की सफलता यदि धरमलाल कौशिक को विफलता नजर आती है तो भाजपा को अपना नजरिया बदलने की जरूरत है।

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन और प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि कांग्रेस ने 2018 के विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र में और 15 नवंबर 2018 को प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में सत्ता में आने के 10 दिनों के भीतर किसानों की कर्ज माफी का वादा किया था। शपथ लेने के 10 दिन के भीतर नहीं 1 दिन के भीतर नहीं शपथ लेते ही तत्काल राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की गई और किसानों की कर्ज माफी का फैसला लिया गया।

खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन और पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा के 15 साल के शासनकाल में सिर्फ चंद ठेकेदार चंद चाटुकार अधिकारी ही खुशहाल थे और छत्तीसगढ़ के किसान, युवा, मजदूर, महिलाएं, व्यापारी, दुखी रहे हैं। अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार के जनकल्याणकारी कार्यो से छत्तीसगढ़ का जन-जन खुशहाल हो रहा है।

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन और प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि धरमलाल कौशिक रमन सरकार की 15 साल की किन उपलब्धियों की बात कर रहे हैं। धरमलाल कौशिक बतायें कि 15 साल के रमन सिंह के शासनकाल के दौरान हुए झीरम घाटीकांड, नसबंदी कांड, गर्भाशय कांड, पेद्दागेल्लूर झलियामारी कांड, 36 हजार करोड़ का नान घोटाला, डीकेएस घोटाला, सारकेगुड़ा, बिलासपुर कांग्रेस भवन में घुसकर हुआ लाठीचार्ज क्या भाजपा की उपलब्धियां है? किन उपलब्धियों की बात धरमलाल कौशिक कर रहे हैं? डॉ. रमन सिंह के 15 साल के कार्यकाल के दौरान हुये कमीशनखोरी, भ्रष्टाचार की काली कमाई ही भाजपा की उपलब्धि है क्या?

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed