कांग्रेस के साथ गठबंधन पर केजरीवाल का बड़ा बयान, कहा- ‘मोदी-शाह को हराने के लिए कुछ भी करूंगा’

0
IMG-20190414-WA0178

 

नई दिल्ली —  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कांग्रेस के साथ गठबंधन पर बयान आया है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को हराने के लिए कुछ भी करेंगे।
ईवीएम को लेकर एक बार फिर से केजरीवाल ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ईवीएम के अंदर कोई खामी नहीं है। भाजपा उनके साथ छेड़छाड़ कर रही है।

आपको बता दें कि दिल्ली में आप और कांग्रेस गठबंधन को लेकर कुछ साफ नहीं हो रहा है। कांग्रेस की ओर से गठबंधन नकारे जाने के बावजूद शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) नेता व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक बार फिर कांग्रेस के सामने नया प्रस्ताव रख दिया है।

सिसोदिया ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा, अब भी वक्त है जब दिल्ली के साथ हरियाणा और चंडीगढ़ में गठबंधन कर भाजपा को 18 सीटों पर हराया जा सकता है। अब कांग्रेस को तय करना है कि इस समय प्राथमिकता मोदी-शाह की जोड़ी को हराना है, या ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने का रिकॉर्ड बनाना है।
गौरतलब है कि इससे कांग्रेस ने सिर्फ दिल्ली में ही गठबंधन का प्रस्ताव रखा था। वहीं आप सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस के साथ गठबंधन के सारे दरवाजे बंद होने का एलान किया था।

पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने भी शुक्रवार को हरियाणा में जजपा के साथ गठबंधन की घोषणा करते हुए कहा था कि कांग्रेस को यह बात समझ में नहीं आ रही है कि सिर्फ दिल्ली में समझौता करके भाजपा को नहीं हराया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *