रायगढ़ सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मृत्यु: मुख्यमंत्री बघेल ने गहरा दुःख व्यक्त किया….. मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता ।

0
SAVE_20200831_193100

 

घटना में घायलों का उपचार धरमजयगढ़ और जिला अस्पताल रायगढ़ में जारी

 

 

रायपुर 28 जून 2021 —  मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज रायगढ़ जिले के विकासखंड धर्मजयगढ़ के ग्राम सिसरिंगा में सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृत लोगों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए इस घटना में घायलों के बेहतर उपचार के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए है।
रायगढ़ जिला प्रशासन द्वारा इस घटना में मृत 6 लोगों के परिजनों को 25-25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है वहीं घायलों को धरमजयगढ़ और जिला अस्पताल रायगढ़ में भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *