गणेश जी की प्रतिमा को कचरे के डब्बे में डालकर ले जाना और फेक देना नगर निगम रायपुर का अछम्य अपराध – विष्णुदेव साय

0
SAVE_20201103_191345

धर्म और लोगो की आस्था के साथ खिलवाड़ अब कांग्रेस की आदत बन गयी है:भाजपा

 

रायपुर — प्रथम पूज्य भगवान गणेश के अमर्यादित विसर्जन पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्य्क्ष श्री विष्णु देव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि लोगो की धार्मिक भावनाओं को आहत करना और धर्म के साथ खिलवाड़ करना कांग्रेस की आदत हो गयी है।
श्री साय ने कहा भगवान गणेश की प्रतिमाओं को कचरे वाली गाड़ी में ले जाना और फेक फेक कर विसर्जित करना करोड़ो लोगो की भावनाओ को आहत कर गया है और नगर निगम रायपुर का यह कृत्य माफी लायक नही है।

श्री साय ने कहा नगर निगम लोगो के लिए बेहतर व्यवस्थाएं करने की बजाय लोगो की धार्मिक भावनाओं को आहत करने में लगा है।
विश्व भर में यह कृत्य केवल कांग्रेस राज में छतीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ही हुआ है।

धर्म प्रेमियों की भावनाओ को तार तार करने के साथ साथ विश्व पटल पर भगवान राम के ननिहाल छतीसगढ़ का नाम खराब करने वाली कांग्रेस दोषियों पर क्या कार्यवाही करेगी?
विकास के बड़े बड़े दावे करने वाली सरकार भगवान गणेश के विसर्जन की व्यवस्था नही कर पाई इससे शर्मनाक क्या हो सकता है।

श्री साय ने कहा ऐसी सरकारो और निगम के मुखियाओं को पद पर रहने का बिल्कुल अधिकार नही जो लोगो की धार्मिक भावनाओं को आहत करे।

श्री साय ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस राज में प्रीतिदिन ऐसी घटनाएं हो रही है जिससे हिंदू समाज के धर्मप्रेमियों को निराशा और गहरी पीड़ा से गुजरना पड़ रहा है आखिर ऐसा कब तक चलेगा।बेहद संवेदनशील मुद्दों पर ऐसी घोर लापरवाही किसी भी प्रकार से माफी योग्य नही है।
श्री साय ने कहा इस कृत्य पर सरकार को ज़िम्मेदारो पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *