प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार – बृजमोहन अग्रवाल

0
IMG-20210925-WA0141

 

0 पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के द्वारा रोपित किया गया विचार आज हिंदुस्तान के आम जनता के जीवन में एक नई क्रांति ला रही है।

रायपुर/25 सितंबर 2021 –  एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के 150वीं जयंती के अवसर पर पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया एवं तेलीबांधा चौक स्थित उनके आदम कद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।

श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने दुनिया को समाज के लिए एक नई दिशा दी। जब पूंजीवाद, साम्यवाद और समाजवाद अपने उद्देश्यों में विफल हो रहे थे वह लोगों को राहत पहुंचाने में असफल हो रहे थे, ऐसे समय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने एकात्म मानववाद का मूल मंत्र दिया, जिसमें समाज के सबसे निचले तबके के सबसे नीचे के व्यक्ति का विकास ही विकास का मूल मंत्र था।

श्री अग्रवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ही एक ऐसे युगदृष्टा थे जिनके द्वारा रोपित किया गया विचार आज हिंदुस्तान के आम जनता के जीवन में एक नई क्रांति ला रही है। एक भाजपा कार्यकर्ता होने के नाते मुझे गर्व है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद के दर्शन एवं अंत्योदय की विचारधारा को मोदी जी की केंद्र सरकार साकार कर रही है। जिसके परिणाम स्वरूप आम जनता के जीवन में एक नए युग का सूत्रपात हुआ है। पंडित जी के दर्शन के अनुसार ही गरीबों को मकान, शुद्ध पेयजल, घर-घर बिजली, 5 लाख तक का इलाज, किसानों को सम्मान निधि यह सभी योजनाएं प्रारंभ की गई है। इन योजनाओं से प्रदेश के सबसे नीचे तबके के लोगों के जीवन में जो बदलाव आ रहा है यही बदलाव भारत के विकास के लिए कारगर बदलाव है।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्म जयंती के अवसर पर उनके सिद्धांत मानव सेवा के तहत जिला हॉस्पिटल कालीबाड़ी में भर्ती मरीजों को फ्रूट वितरण किया गया एवं वहां पर इलाजरत बच्चों को फल-फ्रूट की किट प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में रायपुर सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, पूर्व विधायक व भाजपा रायपुर जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, वरिष्ठ नेता नंदे साहू, अशोक पांडे, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, सच्चिदानंद उपासने, केदार गुप्ता, सत्यम दुआ योगी अग्रवाल, बजरंग खंडेलवाल, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल, आशु चंद्रवंशी, रमेश मिर्घनी, जिला मंत्री मुरली शर्मा, गोपी साहू, संजय तिवारी, मनोज वर्मा, मृत्युंजय दुबे, राजियत ध्रुव, राजेश पांडेय, रोहित साहू, रमेश ठाकुर, संजय श्रीवास्तव, ललित जयसिंह, संजू नारायण सिंह, मुकेश पंजवानी, बॉर्बी खनूजा, तरुण सोलंकी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोविंद गुप्ता, अर्पित सूर्यवंशी, सावित्री जगत, संजय तिवारी, ज्ञानचंद चौधरी, वंदना राठौर, उत्कर्ष त्रिवेदी, मंडल अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, महेश शर्मा, होरीलाल देवांगन, ओमप्रकाश साहू, मोर्चा पदाधिकारीगण महादेव नायक, जसपाल सिंग रंधावा, गज्जू साहू, अमित शुक्ला, सचिन सिंघल, पुष्पेन्द्र उपाध्याय, राजेश गुप्ता, राजेश देवांगन, नीलम सिंह, प्रहलाद जलक्षत्री ,श्रीमती स्वप्निल मिश्रा, भूपेंद्र डागा सहित भाजपा के कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed