गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने पंडित नेहरू के जन्मदिन ‘बाल दिवस’ की दी शुभकामनाएं ।

0
FB_IMG_1659376975353

 

बच्चे इस देश के भावी निर्माणकर्ता है- श्री साहू

हमारी सरकार बच्चों की शिक्षा, पोषण एवं सम्पूर्ण विकास हेतु संकल्पबद्ध हो कर कार्य कर रही है – श्री साहू

रायपुर। 14 नवंबर को पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेश के सभी बच्चों सहित समस्त वासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। बाल दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा है कि पंडित नेहरू को बच्चे बहुत प्रिय थे। बच्चे भी उन्हें चाचा नेहरू कहते थे। इसी स्नेह के कारण पंडित नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। श्री साहू ने कहा कि बच्चे इस देश के भावी निर्माणकर्ता हैं। हमारी सरकार पंडित नेहरू के पदचिन्हों पर चलते हुए प्रदेश के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को बनाने तथा उनकी शिक्षा, पोषण और सम्पूर्ण विकास के लिए संकल्पबद्ध हो कर कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed