कांग्रेस मनायेगी 26 नवंबर को संविधान दिवस ।
रायपुर/25 नवंबर 2022। प्रदेश कांग्रेस कमेटी 26 नवंबर संविधान दिवस के अवसर पर प्रदेश के समस्त जिला, शहर, नगर, ब्लाक, संगठन मुख्यालयों में संविधान दिवस आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर कांग्रेसजनों के साथ-साथ बुद्धिजीवियों और ओपिनियन मेकर्स के साथ संगोष्ठियों का आयोजन कर संविधान की प्रस्तावना और इसके प्रति निष्ठा का शपथ दिलाया जायेगा।
