मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदनशील पहल…. नई सरकार बनने के बाद अब तक 3 हजार से अधिक लोगों को मिली 38 करोड़ रूपए की आर्थिक मदद

0
SAVE_20190625_194306

 

जरूरतमंदों को उनकी गंभीर बीमारियों के समुचित और बेहतर ईलाज के साथ ही अन्य विपत्तियों से निपटने के लिए दी गई सहायता राशि…..

रायपुर — मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की संवदेनशील पहल पर अब तक तीन हजार से अधिक जरूरतमंद लोगों को उनकी गंभीर बीमारियों के समुचित और बेहतर ईलाज के साथ ही अन्य विपत्तियों से निपटने के लिए करीब 38 करोड़ रूपए की सहायता राशि दी गई है।
ज्ञातव्य है कि प्रदेश में श्री भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद से अब तक 3 हजार से अधिक जरूरतमंद लोगांे को संजीवनी सहायता कोष, मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान राशि और मुख्यमंत्री सहायता कोष से करीब 38 करोड़ की राशि प्रदान कर उनकी मदद की गई है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर संजीवनी सहायता कोष के तहत गंभीर बीमारी से पीड़ित बड़ी संख्या में मरीजों का बेहतर इलाज इलाज सुनिश्चित कराया गया है। प्रदेश में नई सरकार के गठन के बाद से अब तक संजीवनी सहायता कोष के जरिए 1,593 मरीजों को उनके इलाज के लिए 17 करोड़ रूपए जारी किए गए है, इसी तरह मुख्यमंत्री ने 573 प्रकरणों में विशेष पहल करते हुए मरीजों का इलाज सुनिश्चित कराया जिसमें करीब 6 करोड़ की राशि खर्च हुई है।
मुख्यमंत्री बनने के बाद श्री भूपेश बघेल ने अपने स्वेच्छानुदान मद से अब तक प्रदेश के 817 लोगों को 3 करोड़ 41 लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान की है। इसी तरह उन्होंने ओडिशा में आए फोनी तुफान से प्रभावितों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष से 11 करोड़ रूपए की मदद की। श्री बघेल ने पुलवामा में शहीद परिवारों के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष से 11 लाख रूपए तथा 16 अन्य लोगों को 30 लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *