मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कवि सम्मेलन का भरपूर उठाया आनंद

0
Screenshot_2024-01-08-10-17-37-05_7352322957d4404136654ef4adb64504


मशहूर कवि कुमार विश्वास, पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे सहित मंचस्थ सभी कवियों ने दर्शकों को बांधे रखा
रायपुर 07 जनवरी 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कवि सम्मेलन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कवि सम्मेलन का रसपान करने उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, सांसद श्री सुनील सोनी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक सहित बड़ी संख्या में श्रोतागण मौजूद थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दर्शक दीर्घा में बैठकर कवियों द्वारा प्रस्तुत कविताओं का भरपूर आनंद लिया। कवियों ने हास्य कविता प्रस्तुत कर दर्शकों को गुदगुदाया तो ओजपूर्ण कविता से दर्शकों में जोश भी भरा। मुमताज नसीम की सरस्वती वंदना की सुमधुर गूंज से कवि सम्मेलन की सुहावनी शुरुआत हुई। मशहूर कवि कुमार विश्वास ने हास्यबोध के भाव के साथ मंच का प्रभावशाली संचालन किया। पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे, कुशल कुशवाहा, अमित शर्मा ने अपनी कविताओं से ऐसा समाँ बांधा की दर्शक पूरे समय कार्यक्रम का लुत्फ उठाते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *