मिट्टी से जुड़ा हुआ ,मूल्य आधारित राजनीति करने वाला दल है भाजपा – रमन सिंह

0
IMG_20190714_213440

स्वतंत्र राष्ट्र में ,अखंड भारत के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले श्यामा प्रसाद मुखर्जी का दल है भाजपा – विक्रम उसेंडी

भाजपा के नव सदस्यता अभियान का आधा लक्ष्य तो युवा मोर्चा ही पूरी कर देगी – धरमलाल कौशिक

लोग भले ही अनमने ढंग से राजनीति से जुड़ेंगे, परंतु जन सेवा का अवसर देंख, राजनीति नहीं छोड़ पाएंगे- विजय शर्मा

राष्ट्रनीति के लिए राजनीति में आये युवा  — विजय शर्मा

रायपुर —  भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति आज एकात्म परिसर में प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा नेतृत्व में 4 लाख नए सदस्यों को भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा से जोडऩे के संकल्प के साथ सदस्यता अभियान बैठक प्रारम्भ हुई।
प्रदेश के सभी जिलों से आये जिला अध्यक्ष, महामंत्री, मंडल सदस्यता प्रभारियों को संबोधित करते हुए भाजपा राष्टीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि भाजपा मिट्टी से जुड़ा हुआ, मूल्य आधारित राजनीति करने वाला दल है,आप को आम लोगों को यह बताना होगा कि भाजपा के प्रधानमंत्री अटल जी ने ही छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता है। स्वतंत्र भारत के इतिहास में अखंड राष्ट्र के लिए अपनी जान की आहूति देने वाले जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी थे और देश को विश्व शिखर के पटल पर ले जाने वाले वैचारिक क्रांति के जनक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह जी ने युवाओं को कहा कि भविष्य में आपको नई जिम्मेदारियां मिलने वाली है । यह स्वाभाविक प्रक्रिया है कि भविष्य में आप आज के वर्तमान पदाधिकारियों को रिप्लेस करेंगे । अत: कल जिस भाजपा का नेतृत्व करना है आज उससे अच्छे लोगों को जोड़ें।
युवाओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के इतिहास में मात्र 6 महीने के अंतराल में अपनी विश्वसनीयता खोने वाली कांग्रेस की वर्तमान सरकार अकेली है । जब आप जनता से मिले, तो वर्तमान सरकार की नाकामियों को बताना ना भूले। भारतीय जनता युवा मोर्चा ही जन संघर्ष की प्रथम पंक्ति है जो जनता के हक की लड़ाई सड़कों पर लड़ेगी।


मंडल प्रभारियों को शुभकामना देते हुए नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक जी ने कहा कि युवा मोर्चा ने प्रत्येक बूथ पर जो 20 सदस्य बनाने का लक्ष्य लिया है आपके उत्साह को देखते हुए लक्ष्य अब शीघ्र प्राप्त कर लेंगे। उन्होंने युवाओं से कहा कि आप जनता की हक की लड़ाई सड़कों पर लड़े हम आपकी आवाज विधानसभा में बुलंद करेंगे
प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय जी ने ध्येय वाक्य सर्वव्यापी सर्वस्पर्शी की व्याख्या करते हुए युवाओं से आह्वान किया कि आप भौगोलिक रूप से प्रदेश के प्रत्येक कोनों में पहुच कर समाज के आखिरी व्यक्ति की आवश्यकताओं और भावनाओं की चिंता करते हुए उसे भाजपा से जोडऩा है।
मोर्चा-प्रकोष्ठ प्रभारी रामप्रताप सिंह जी ने युवा मोर्चा विजय शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में अपनी एक अलग पहचान बनाई है आज ऐसा लगता है कि युवा मोर्चा के अलावा और कोई राजनीतिक संगठन जनता के लिए कार्य नहीं कर रहा है।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा ने संगठन महापर्व सदस्यता अभियान के लिए 10 दिन का समय देने वाले पदाधिकारियों के विभिन्न जिलों का आवंटन किया तथा उन्हें 11 अगस्त के पूर्व सदस्यता लक्ष्य पूरा करने हेतु मार्गदर्शन दिया । उन्होंने कहा कि आज सबसे ज्यादा आवश्यकता राजनीतिक कार्यकर्ताओं की है । आप लोगों को राजनीति से जोड़े। जन सेवा करने का अवसर देखकर युवा राजनीति के माध्यम से राष्ट्रनीति में संलग्न हो जाएंगे।


भारतीय जनता युवा मोर्चा सदस्यता के प्रदेश प्रभारी कमल गर्ग ने प्रदेश द्वारा युवा मोर्चा को मिले 400000 लक्ष्य के बारे में बताया। प्रदेश कार्यसमिति का संचालन भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत सिंह व महामंत्री संजू नारायण सिंह ने किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर सांसद सुनील सोनी , राजनांदगाँव सांसद संतोष पांडे, पूर्व विधायक नंदे साहू ,संजय श्रीवास्तव, राजीव अग्रवाल, नवीन मारकंडे, सुशांत शुक्ला,भाजयुमो प्रचार मंत्री अनुराग अग्रवाल भाजयुमो प्रदेश मंत्री अमित साहू, दीपक बेस ,अनुराग पांडे, अखिलेश कश्यप ,वेदराम जांगड़े, जयप्रकाश यादव, विश्व विजय तोमर, राहुल राव, राजेश पांडे, अमित मैसेरी, सचिन मेघानी, विभिन्न जिलों के जिला अध्यक्ष दिलीप पेदी ,महावीर महेश्वरी, सुधीर झा, जितेंद्र सुराना ,रजनीश पाणिग्रही ,राजीव सिंहा ,धनेश नायक, दीपक ,राजू महंत, संजय सिंह ,मुकेश दासवानी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed