रमन सिंह के बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा — नाथूराम को देशभक्त ठहराने वाली और मंतूराम को लोकतंत्र का रक्षक कहने वाली पार्टी है भाजपा

0
surendra sharma


रायपुर ; 15 जुलाई 2019 – 
भाजपा के मूल्य आधारित राजनीतिक दल होने पर डॉ. रमन सिंह पर सवाल करते हुये प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा ने कहा है कि शायद कमीशन वसूली को ही मूल्य समझती है भारतीय जनता पार्टी।


प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि देश देख रहा है कि भाजपा मूल्य देकर विधायकों का दल बदल करवाने में लगी है, सरकार गिराने और बनाने के खेल में व्यस्त है। मूल्यों की भरमार है बात करने वाली पार्टी भाजपा में गांधी को गोली मारने वाले नाथूराम को देश भक्त बताने वाले की, सत्ता के लिए दल बदलने वालों की भरमार है। भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे नेता भाजपा प्रवेश करते ही भाजपा की निगाहों में हरिश्चंद्र बन जाते हैं। जिस मामले में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को सत्ताच्युत होना पड़ा उसी प्रकरण को छत्तीसगढ़ भाजपा तमगा समझती है। लोकतंत्र की हत्या करने के लिये अंतागढ़ में मंतूराम से नामांकन वापस कराने वाली पार्टी भाजपा के यही नैतिक मूल्य है क्या?


प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी के किस मूल्य की बात डॉ रमन सिंह करते है वह विचारणीय है। सामान्य तौर पर तो भाजपा हर नैतिक मूल्यों को तार-तार करते हुये ही दिखाई देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *