राज्य अलंकरण पुरस्कार की हुई घोषणा , 34 अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 40 व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।
रायपुर / छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य अलंकरण पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष 34 अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 40 व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। ये पुरस्कार राज्य स्थापना दिवस के समापन समारोह के अवसर पर प्रदान किए जाएंगे। आज संस्कृति मंत्री घासीदास संग्रहालय में पत्रकरो से बातचीत करते हुए राज्य के 25 वी वर्षगाठ के समापन के दिन राज्य अलंकरण पुरस्कार की जानकारी दी ।
संस्कृति मंत्री ने कहा कि ये सम्मान राज्य के उन गौरवशाली व्यक्तित्वों को समर्पित हैं, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान दिया है।
अलंकरण प्राप्त करने वालों के नाम इस प्रकार हैं:
गुंडाधुर सम्मान: ज्ञानेश्वरी यादव, राजनांदगांव
मिनीमाता सम्मान: ललदेश्वरी साहू, दुर्ग
हबीब तनवीर सम्मान: डॉ. कुंजबिहारी शर्मा
महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान: चांदनी साहू, बिलासपुर
पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान: राजेश अग्रवाल, रायपुर
पंडित सुंदरलाल शर्मा सम्मान: डॉ. चितरंजन कर, रायपुर
चक्रधर सम्मान: पंडित कीर्ति माधवलाल व्यास
किशोर साहू सम्मान: सुनील सोनी, रायपुर
लक्ष्मण मस्तुरिया पुरस्कार: राकेश तिवारी, बिलासपुर
किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण: अनुराग बसु, मुंबई
पंडित माधव राव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मकता पुरस्कार: अवधेश कुमार, दिल्ली
चंदूलाल चंद्रकार स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार:
प्रिंट मीडिया: संदीप तिवारी
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया: सोमेश पटेल और अभिषेक शुक्ला
मधुकर खेर पत्रकारिता पुरस्कार: भावना पांडेय, दुर्ग
