उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोरमी में राजपूत क्षत्रिय समाज के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल, नव पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं

0
IMG-20260104-WA0229_copy_800x532

जब समाज एकजुट होता है, तब नई ऊंचाईयां तय करता है : डिप्टी सीएम अरुण साव

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राजपूत समाज के भवन निर्माण के लिए 25 लाख रुपए की घोषणा की

लोरमी। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज ग्राम झाफल, लोरमी में आयोजित राजपूत क्षत्रिय समाज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए समाज की बेहतरी के लिए एकजुट होकर कार्य करने की बात कही। इस अवसर पर समाज सेवा में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठजनों का सम्मान किया, जिससे नई पीढ़ी को सामाजिक कार्यों से प्रेरणा मिलेगी।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि लगभग 40 वर्षों के बाद राजपूत समाज को नया नेतृत्व मिला है, जो समाज के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि समाज संगठित रहेगा तो सम्मान और पहचान दोनों बढ़ेंगी। समाज के लिए किया गया कार्य प्रेरणादायी होता है। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके नए दायित्व के लिए बधाई और उज्जवल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी।

श्री साव ने कहा कि नव पदाधिकारियों ने देश, धर्म, संस्कृति के साथ समाज सेवा की शपथ ली है। उन्होंने झाफल में सामाजिक भवन निर्माण के लिए 25 लाख रुपए की घोषणा की। साथ ही राजपूत युवा मोर्चा द्वारा किए जा रहे रचनात्मक और सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवा आगे बढ़ेंगे तो समाज भी प्रगति करेगा। लोरमी में राजपूत समाज को भूमि आवंटन के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

राजपूत क्षत्रिय समाज के इन नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ

राजपूत क्षत्रिय समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्री कपिल सिंह जी की संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं झाफल में अध्यक्ष श्री भीषम सिंह राजपूत जी, उपाध्यक्ष श्री जय सिंह राजपूत जी, श्री रामनिवास सिंह फौजी जी,श्री लोकेंद्र सिंह राजपूत जी,श्री अर्जुन नरोत्तम सिंह जी, श्री चैतराम सिंह राजपूत जी, श्री कृष्णाकुमार राजपूत जी, सचिव श्री गिरवर सिंह राजपूत जी, सह सचिव श्री जयजय राम जी श्री अशोक सिंह फोजी जी, कोषाध्यक्ष श्री भोलाराम राजपूत जी, सह कोषाध्यक्ष श्री चन्द्रकुमार सिंह जी, महामंत्री के पद पर श्री सी एस राजपूत जी, श्री रामावतार सिंह राजपूत, श्री तीतरा सिंह राजपूत जी, श्री जेठू सिंह राजपूत जी, विधि प्रमुख श्री दिनेश सिंह जी, श्री चन्द्रसेन सिंह जी, संगठन मंत्री श्री चंद्रहाश सिंह जी, हीरा सिंह जी, घजेंद्र सिंह जी, पालेश्वर सिंह जी, कोमल सिंह जी अरविन्द सिंह जी, भगवान सिंह जी, सलाहकार के पद पर श्री दामोदर सिंह जी, रवि सिंह जी, श्याम सिंह जी, नरेन्द्र सिंह जी, उलटाम सिंह जी, गूंजाम सिंह जी, मिडिया प्रभारी श्री सालिक सिंह जी, श्री ओमकार सिंह जी, सूचना प्रभारी श्री सुरेश सिंह ने शपथ ग्रहण की।

शपथ ग्रहण समारोह में जनपद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा सिंह जी, पूर्व अध्यक्ष कपिल सिंह राजपूत जी, कृष्ण सिंह परमार जी, दामोदर सिंह राजपूत जी, दिलीप सिंह राजपूत जी, संजय सिंह राजपूत जी, कोमल सिंह राजपूत जी, नामदास राजपूत जी, राम प्रसाद सिंह राजपूत जी, सुरेश सिंह राजपूत जी, सरस्वती देवी जी, अंजनी ठाकुर जी, राकेश सिंह राजपूत जी, नव नियुक्त अध्यक्ष भीषम सिंह राजपूत जी,डॉ रामवतार राजपूत जी, तीतरा सिंह राजपूत जी, अर्जुन राजपूत जी, नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा जी, धनीराम यादव जी , महाजन जायसवाल जी, प्रदीप मिश्रा जी, रवि शर्मा जी दिनेश साहू जी, राजेंद्र साहू जी, संतोष साहू जी, विक्रम सिंह जी, सुशील यादव जी, उदय जायसवाल जी, महेंद्र खत्री, पवन गुप्ता जी, राम निवास राठौर जी, लोकेंद्र सिंह राजपूत जी, घनेंद्र सिंह राजपूत जी, सामाजिक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, एवं सामाजिक गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *