उप मुख्यमंत्री अरुण साव रायपुर प्रेस क्लब के खेल मड़ई में हुए शामिल

0
IMG-20260201-WA0078_copy_800x532

पत्रकार का मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक : डिप्टी सीएम अरुण साव

शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए खेल मैदान में बहाएं पसीना : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज रायपुर के सुभाष स्टेडियम में प्रेस क्लब द्वारा स्व. कुलदीप निगम की स्मृति में आयोजित खेल मड़ई में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि, प्रेस क्लब के इस इंटर प्रेस क्रिकेट प्रतियोगिता में पत्रकार साथियों का खेल के प्रति उत्साह एवं सहभागिता सराहनीय है।

श्री साव ने कहा कि, स्व. कुलदीप निगम जी एक संजीदा पत्रकार थे। वे समाज के लिए संवेदनशील रहकर सामाजिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे। उनकी स्मृति में ये खेल मड़ई का आयोजन प्रेरणादायी है।

उप मुख्यमंत्री साव ने पत्रकार साथियों से कहा कि, लिखने और बोलने वाले पत्रकार को स्वस्थ रहना आवश्यक है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है, इसलिए शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए खेल मैदान में पसीना बहाना जरूरी है। बता दें कि उद्घाटन मैच संपादकों और प्रेस क्लब के पूर्व पदाधिकारियों के बीच खेल गया।

श्री साव ने इस सफल आयोजन के लिए प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी जी, महासचिव गौरव शर्मा जी, उपाध्यक्ष दिलीप साहू जी, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु जी, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू जी, भूपेश जांगड़े जी तथा प्रेस क्लब की पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed