श्री विट्ठल संप्रदाय वृहद समाज महासभा-संगठन विस्तार मंथन एवं साधारण सभा-

0
IMG-20261022-WA0266

दर्जी छीपा समाज की व्यापक पहचान स्थापित करने, सभी घटकों, खापों के बीच समन्वय स्थापित कर एकरूपता लाने तथा सभी घटकों एवं खापों के पूज्यनीय प्रतीकों को सम्मान देते हुए भगवान श्री विट्ठल को वृहद समाज का केंद्र मानते हुए महासंघ का गठन किया गया था जिसके संस्थापक अध्यक्ष योगाचार्य श्री के एल नामदेव जी के अथक प्रयासों से इस संगठन का विस्तार देश के 16राज्यों में हो चुका है यह राज्य वो राज्य है जिनमें समाज की बहुसंख्यक आबादी निवास करती है l
वर्तमान में इस महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गिरीश वर्मा जबलपुर हैं तथा संगठनात्मक
विस्तार के साथ अभी तक किए गए कार्यों की समीक्षा हेतु दिनांक 25अक्टूबर दिन रविवार समय प्रातः 10बजे से संध्या 6बजे तक स्थान श्री रामनाथ भीमसेन भवन समता कॉलोनी रायपुर महत्वपूर्ण बैठक रखी गई है इस बैठक में सांगठनिक गतिविधियों की प्रक्रिया में तेजी लाने फरवरी 2027से प्रारंभ होने वाली जनगणना में सभी घटकों की गढ़ना एक ही जाति समूह में कैसे संभव हो, सभी घटकों खापों के एक ही जातीय समूहों के मध्य रोटी बेटी का संबंध किस तरह से स्थापित हो जैसे अतिशय महत्त्व के विषय में चर्चा कर प्रस्ताव पारित किए जाएंगे l
इस बैठक में दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, उड़ीसा, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना,झारखंड आदि प्रदेशों से वरिष्ठ समाजसेवी पधार रहे हैं।
विचार मंथन समाज की एकता, पहचान एवं संगठनात्मक सुदृढ़ता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है हमें विश्वास है कि सामाजिक एकता की इस पहल के बाद समाज की संख्या बल ज्ञात होगा जिससे समाज की राजनैतिक रूप से ताकत बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed