लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए डॉ. चरण दास महंत

0
IMG-20261107-WA0113

नई दिल्ली में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी द्वारा उनके निवास 5, सुनहरी बाग रोड पर आयोजित “दीपावली मिलन” समारोह में शामिल होने का अवसर मिला।

इस अवसर पर यूपीए की चेयरपर्सन व सांसद श्रीमती सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव व सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा, छत्तीसगढ़ प्रभारी व सांसद सुखदेव भगत सहित देशभर से आए वरिष्ठ नेताओ व साथियों एवं गणमान्यजनों से आत्मीय मुलाकात हुई तथा देश की वर्तमान राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक परिस्थितियों पर सार्थक चर्चा हुई।

दीपावली हमें संदेश देती है कि अंधकार कितना भी गहरा क्यों न हो, आशा और विश्वास का एक दीपक उसे मिटाने की शक्ति रखता है।

आज जब देश के सामने नफरत, वैमनस्य और विभाजनकारी राजनीति की चुनौतियां हैं, ऐसे समय में प्रेम, सद्भाव, भाईचारा और आपसी एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं।

आइए, हम सब मिलकर प्रेम और सौहार्द के दीप जलाएं तथा एक मजबूत, समरस और खुशहाल भारत के निर्माण का संकल्प ले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed