IPL 2023 : ईशान और सूर्या के आंधी में उड़ा पंजाब….. मुंबई की शानदार जीत ।

0
Ishan-Kishan-Suryakumar-Yadav-crictoday

 

IPL 2023 – आईपीएल 2023 के 46वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दमदार जीत हासिल की है। 215 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम ने इसे 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। हालांकि, मुंबई की शुरुआत बेहद ही खराब रही और पहला विकेट कप्तान रोहित शर्मा के रूप में शून्य पर गिर गया था। लेकिन दूसरे छोर पर ईशान किशन अच्छी पारी खेलते रहे। कैमरन ग्रीन ने 23 रन बनाए। मुंबई का दूसरा विकेट 54 रन के स्कोर पर गिरा था। इसके बाद ईशान किशन और सूर्य कुमार यादव के बीच शानदार साझेदारी हुई और यहीं से मैच मुंबई के पक्ष में पूरी तरीके से घूम गया था। सूर्यकुमार यादव ने 31 गेंदों में 66 रनों की पारी खेली जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल थे जबकि ईशान किशन ने 41 गेंदों में 7 चौके और 4 छक्के की बदौलत 75 रन बनाए। इन दोनों के आउट होने के बाद एक बार फिर से मुंबई के लिए संकट की स्थिति दिखने लगी थी। लेकिन टीम डेविड और तिलक वर्मा ने शानदार काम करते हुए मुंबई को जीत दिला दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed