यमुना एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी बस पुल से नीचे गिरी, 29 यात्रियों की मौत

0
SAVE_20190708_092438
आगरा —  जिले के थाना एत्मादपुर झरना नाले के पास यात्रियों से भरी एक बस सोमवार को पुल से नीचे गिर गई। अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में करीब 29 लोगों की मौत हो गई और 18 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ से दिल्ली जा रही अवध डिपो की जनरथ बस में करीब 50लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद से अब तक कई शवों को निकाल लिया गया है लेकिन माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि फ़िलहाल मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है और जिले के आला अधिकारियों सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद है। उन्होंने बताया कि खाई में पानी भरे होने की वजह से राहत बचाव कार्य में मुश्किल आ रही है। साथ ही कहा कि अभी तक हादसे की वजह का पता नहीं चल सका है।

डीएम एनजी रवि कुमार ने बताया कि लखनऊ से दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे जा रही बस यमुना एक्सप्रेसवे पर रेलिंग तोड़ते हुए नाले में जा गिरी। हादसे में घायल हुए लोगों को जिले के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। वहीं अब तक 29 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है जिनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  ऐसा माना जा रहा है कि बस चालक की आंख लगने की वजह से यह हादसा हुआ। लोगों के सामान से मृतकों की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *