लेकिमा तूफान ने चीन में मचाया कोहराम

0
SAVE_20190810_114333

शक्तिशाली तूफान ‘लेकिमा’ शनिवार तड़के दक्षिण पूर्वी चीन पहुंचा। इसकी वजह से इलाके में तेज हवाएं और भारी बारिश हो रही हैं। कई पेड़ उखड़ गए हैं, हजारों घरों में बिजली ठप है और करीब 10 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। सरकारी संवाद एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि तूफान 187 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से वेनलिंग शहर पहुंचा और इसके शंघाई की ओर बढ़ने की आशंका है।

प्रशासन ने बताया कि शंघाई के अलावा पूर्वी प्रांतों अन्हुई, फुजियान, जियांगसु और झिजियांग में भी भारी बारिश की संभावना है। भारी बारिश से अचानक बाढ़ आने और भूस्खलन होने की चेतावनी दी गई है। झिजियांग प्रांत में अकेले 300 उड़ानों को रद्द किया गया है। एहतियातन रेल सेवा स्थगित कर दी गई है। शंघाई में 2.5 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। शहर को हवाईअड्डे से जोड़ने वाली उच्च गति की मैग्लेव ट्रेन सेवा स्थगित है। 1.1 लाख लोगों को शिविरों में स्थानांतरित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *