नक्सलियों के खिलाफ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी , नक्सली नेता की पत्नी को किया गया गिरफ्तार

0
IMG-20190926-WA0157

नक्सली नेता आजाद की पत्नी सुजाता गिरफ्तार

 

बीजापुर —  नक्सलियों के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बड़े नक्सल नेता आजाद की पत्नी और नक्सल संगठन में सक्रिय सुजाता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सुजाता उर्फ नागाराम रुपा को तेलंगाना पुलिस ने वारंगल से पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

प्रोडक्शन वारंट पर छत्तीसगढ़ पुलिस सुजाता को बीजापुर लेकर आई है। सुजाता पर 8 लाख का ईनाम घोषित था। यह महिला नक्सली 20 से अधिक बड़ी वारदातों में शामिल थी। कोर्ट में पेश करने के बाद सुजाता को जेल भेजा जाएगा। बीजापुर SP दिव्यांग पटेल ने इसकी पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *