’मैं जिंदा हूँ’ संस्था का जनजागरण और  सेनिटाइजर अभियान जारी…. कोरोना से पीड़ित लोगों घरों को किया जा रहा सेनिटाइज ।

0
mai jinda hun (3)
परिजनों को भोजन का भी वितरण
रायपुर —  निस्वार्थ भाव से समाज सेवा को समर्पित राजधानी की सामाजिक संस्था ष्मैं जिंदा हूँष् द्वारा कोरोना से पीड़ित लोगों के घरों और बस्तियों में सेनिटाइज कार्य किया जा रहा है। पीड़ित लोगों का मनोबल बढ़ाने से लेकर निशुल्क भोजन की व्यवस्था की जा रही है।
संस्था के मार्गदर्शक रायपुर नगर निगम के पूर्व एल्डरमेन एवं समाजसेवी श्री विवेक बर्धन ने बताया कि संस्था के 16 सदस्यों की टीम द्वारा जनसहयोग से यह कार्य कोय जा रहा है। टीम में संस्था के संरक्षक अम्बी नटराजन, अध्य्क्ष श्री रोशन राव, बबला यादव, अजीत यादव, तिलक वर्मा, रामकुमार छेदाइया, नन्दकिशोर वस्त्रकार, बुद्धप्रिय बांद्रे, संजू मसीह आदि प्रमुख रूप से शामिल है।
श्री बर्धन ने बताया कि संस्था द्वारा वर्ष 2020 से कोरोना पीड़ित लोगों की काउंसलिंग, घरों व बस्तियों को सेनिटाइज करने के साथ-साथ पीड़ितों के परिजनों को भोजन की व्यवस्था की जा रही है। मेकाहारा में भर्ती कोरोना पीड़ितों के परिजनों के लिए भी भोजन की प्रतिदिन 600 पैकेट की व्यवस्था की जा रही है। गरीब परिवार के लोगों, विधवा महिलाओं को भी हरसम्भव सहयोग किया जा रहा है। संस्था द्वारा भीड़ वाले स्थानों में लोगों को मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंस का पालन करने माइक के माध्यम से घोषणा कर जागरूक करने कार्य जारी है। श्री बर्धन ने बताया कि संस्था द्वारा यह सारे कार्य बिना किसी शासकीय सहयोग के संस्था के सदस्यों तथा जनसहयोग से किया जा रहा है। हमारा कार्य निरन्तर जारी रहेगा।

निस्वार्थ भाव से समाज सेवा को समर्पित राजधानी की सामाजिक संस्था ष्मैं जिंदा हूँष् द्वारा कोरोना से पीड़ित लोगों के घरों और बस्तियों में सेनिटाइज कार्य किया जा रहा है। पीड़ित लोगों का मनोबल बढ़ाने से लेकर निशुल्क भोजन की व्यवस्था की जा रही है।

संस्था के मार्गदर्शक रायपुर नगर निगम के पूर्व एल्डरमेन एवं समाजसेवी श्री विवेक बर्धन ने बताया कि संस्था के 16 सदस्यों की टीम द्वारा जनसहयोग से यह कार्य कोय जा रहा है। टीम में संस्था के संरक्षक अम्बी नटराजन, अध्य्क्ष श्री रोशन राव, बबला यादव, अजीत यादव, तिलक वर्मा, रामकुमार छेदाइया, नन्दकिशोर वस्त्रकार, बुद्धप्रिय बांद्रे, संजू मसीह आदि प्रमुख रूप से शामिल है।
श्री बर्धन ने बताया कि संस्था द्वारा वर्ष 2020 से कोरोना पीड़ित लोगों की काउंसलिंग, घरों व बस्तियों को सेनिटाइज करने के साथ-साथ पीड़ितों के परिजनों को भोजन की व्यवस्था की जा रही है। मेकाहारा में भर्ती कोरोना पीड़ितों के परिजनों के लिए भी भोजन की प्रतिदिन 600 पैकेट की व्यवस्था की जा रही है। गरीब परिवार के लोगों, विधवा महिलाओं को भी हरसम्भव सहयोग किया जा रहा है। संस्था द्वारा भीड़ वाले स्थानों में लोगों को मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंस का पालन करने माइक के माध्यम से घोषणा कर जागरूक करने कार्य जारी है। श्री बर्धन ने बताया कि संस्था द्वारा यह सारे कार्य बिना किसी शासकीय सहयोग के संस्था के सदस्यों तथा जनसहयोग से किया जा रहा है। हमारा कार्य निरन्तर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed